कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी, भाजपा ने कांग्रेस को बताया गुंडो की पार्टी।

बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार विधायक देवेन्द्र यादव और सतनामी समाज के लोगों की रिहाई की मांग को लेकर युवक कांग्रेस और एनएसयूआई ने रविवार को जेल भरो आंदोलन किया। साथ ही सिविल लाइन थाना का घेराव करने कार्यकर्ता नारेबाजी कर आगे बढ़ते रहे। इस दौरान अम्बेडकर चौक से लेकर थाना सिविल लाइन तक पुलिस ने युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए जगह-जगह बेरिकेटिंग बनाने के साथ पुलिस मैदान को अस्थाई जेल बनाया गया था।

पुलिस जवान कार्यकर्ताओं को रोकने भरसक प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच जमकर झूमा झटकी भी हुई।रविवार को युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता जेल रोड स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर चौक मैदान में एकत्रित होकर थाना सिविल थाना की ओर रवाना हुए। पुलिस प्रशासन की ओर से पुलिस मैदान को अस्थाई जेल बनाया गया था। जहां सभी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई किया गया।

जेल भरो आंदोलन में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, अभय नारायण राय, पार्षद एमआईसी मेम्बर पुष्पेंद्र साहू, ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन, शेरू असलम, राजू यादव, महात्मा गांधी का वेश भूषा धारण किये संजय ऑयल सिंघानिया सहित जिले के अलग- अलग क्षेत्रों से कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हुए। इस दौरान युवा कांग्रेस के पदाधिकारी ने बताया कि अगर शासन और पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द देवेन यादव और बेकसूर सतनामी समाज के युवाओं की रिहाई नहीं करती है तो वह आगे चलकर उग्र आंदोलन करेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles