Homeहमर बिलासपुररतनपुर में पुलिस पर हमला करने वाले बदमाशों का निकाला जुलूस, नाबालिग...

रतनपुर में पुलिस पर हमला करने वाले बदमाशों का निकाला जुलूस, नाबालिग समेत 10 गिरफ्तार।

रतनपुर में देर रात डीजे बजा रहे युवकों को समझाईश देने पहुंची पुलिस की टीम पर युवकों ने हमला कर दिया। हमले में दो जवानों को चोट आई है। वहीं युवकों की भीड़ ने पुलिस की गाड़ी पर भी पथराव किया। इसकी सूचना पर कोटा पुलिस ने रातभर छापेमारी कर 10 युवकों को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद रतनपुर ने पकड़े गए सभी आरोपियों का जुलूस भी निकाला। बता दें कि हमले में घायल आरक्षक घनश्याम राठौर और कृष्णा बिंझवार की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए केस दर्ज किया और आरोपियों की धरपकड़ शुरू की गई।

इस तरह पुलिस ने आदित्य सोनी, कैलाश शर्मा, शुभम सिंह राजपूत, अमित नेताम, पुन्नी यादव ऊर्फ राघव, ईशू धीवर, प्रकाश श्रीवास, नमन बिसेन, ओम कहरा और एक नाबालिग लड़के को पकड़ लिया। उनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनका जुलूस निकाला। जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments