Homeहमर बिलासपुरसिंधी समाज के द्वारा चालीसा महोत्सव का आयोजन किया, शहर में शनिवार...

सिंधी समाज के द्वारा चालीसा महोत्सव का आयोजन किया, शहर में शनिवार को निकाली भव्य शोभायात्रा।

हर वर्ष सिंधी समाज के द्वारा चालीसा महोत्सव का आयोजन किया जाता है जिसके माध्यम से सिंधी समाज के लोग अपने इष्ट देवता को याद करते हैं और 40 दिन तक उत्सव के रूप में इसे मानते हैं। इस समय भजन कीर्तन के साथ पाठ का भी आयोजन होता है जिसमें सिंधी समाज के लोग शामिल होकर अपने इष्ट देव को याद करते हैं।

इसी कड़ी में तोरवा सिंधी समाज के द्वारा चालीहा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत जो लोग इन भजन कीर्तन या इष्ट देव के प्रांगण में शामिल नहीं हो पाए उनके लिए शनिवार को एक शोभायात्रा निकाली गई जो मोहल्ले के सभी क्षेत्रों से होकर गुजरी। इस दौरान सभी ने उनके दर्शन प्राप्त कर उनसे अपने परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments