Homeहमर बिलासपुरछठ पूजा की तैयारी शुरू, पाटलिपुत्र मंच ने प्रशासन से घाट की...

छठ पूजा की तैयारी शुरू, पाटलिपुत्र मंच ने प्रशासन से घाट की सफाई और विसर्जन की व्यवस्था की मांग की

बिलासपुर की पहचान बन चुका छठ पूजा महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है ,इसके लिए पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच व्यवस्था बनाने प्रयास में जुटी है ,साथ ही छठ घाट में शहर भर के अलावा पूरे जिले से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं दुर्गा विसर्जन के 15 दिन बाद छठ पूजा तोरवा के छठ घाट पर भव्य रूप से आयोजित किया जाता है, दुर्गा विसर्जन करने वाली समितियां छठ घाट पूजा स्थल पर भी विसर्जन करती है जिससे मूर्तियों के अवशेष वहीं रह जाते हैं साफ-सफाई नहीं होने से पूजा में व्यवधान होता है

शुक्रवार को पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच के पदाधिकारियो ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिला प्रशासन से अपील की है कि छठ घाट पूजा स्थल को छोड़कर मूर्ति विसर्जन की व्यवस्था भवन के पास स्थित नदी क्षेत्र में करें, जिसके लिए इसके चारों ओर बेरिकेड्स की व्यवस्था की जाए। ताकि छठ घाट पूजा स्थल साफ सुथरा रहे क्योंकि विसर्जन के 15 दिन बाद ही पूजा शुरू होनी है इससे साफ सफाई नहीं होने से चारों ओर गंदगी का अम्बार ही नजर आता है। पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच के अध्यक्ष धर्मेंद्र दास ने बताया कि विसर्जन से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। बस पूजा स्थल को छोड़कर विसर्जन किया जाना चाहिए, अतिरिक्त कलेक्टर कुर्वंशी ने निगम को साफ सफाई और बैरियर लगाने निर्देश दिए हैं, और शहर की आस्था का प्रतीक बन चुके छठ पूजा में जिला प्रशासन और निगम का पूरा सहयोग दिलाने आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments