Homeहमर बिलासपुरमेयर को एलाट हुआ जोगी बंगला, साफ-सफाई और कायाकल्प शुरू...

मेयर को एलाट हुआ जोगी बंगला, साफ-सफाई और कायाकल्प शुरू…

बिलासपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर पूजा विधानी को आखिरकार उनके कार्यकाल के लिए जोगी बंगला एलाट कर दिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि उन्हें इस बारे में पता ही नहीं था। दरअसल, पूजा विधानी चुनाव जीतने के बाद से ही अपने कार्यलय के लिए बंगले की मांग कर रही थीं। उन्होंने इसके लिए संभागायुक्त को एक चिट्ठी भी लिखी थी। लेकिन अब उन्हें पता चला है कि शपथ ग्रहण समारोह के दिन ही उन्हें यह बंगला एलाट कर दिया गया था। हालांकि, इस बात की जानकारी न होने के कारण उन्होंने दोबारा अनुरोध किया था। मेयर पूजा विधानी को शहर के आईजी ऑफिस रोड के पास स्थित जोगी बंगला आवंटित किया गया है। यह बंगला लंबे समय से खाली पड़ा हुआ था और रखरखाव के अभाव में इसकी स्थिति भी खराब हो चुकी थी। शपथ ग्रहण समारोह के लगभग एक महीने बाद, गुरुवार को नगर निगम और PWD की टीम बंगले का जायजा लेने पहुंची। अधिकारियों ने बंगले की साफ-सफाई, मरम्मत और रंग-रोगन का काम शुरू करवा दिया है। बंगले को फिर से पूरी तरह से व्यवस्थित और कार्य करने योग्य बनाया जा रहा है।अब जब जोगी बंगले के कायाकल्प की प्रक्रिया शुरू हो गई है, तो उम्मीद की जा रही है कि आने वाले कुछ दिनों में मेयर पूजा विधानी अपने नए कार्यालय से कार्यभार संभाल सकती हैं। इससे नगर निगम के कामकाज में और तेजी आएगी और जनता को भी सुगमता से सेवाएं मिलेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments