29.5 C
Bilāspur
Monday, June 23, 2025
spot_img

राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन बिलासपुर के नेहरू चौक पर हुआ प्रदर्शन किया गया पुतला दहन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे और दलित छात्रों से संवाद पर प्रतिबंध के खिलाफ जन आक्रोश लगातार तेज होता जा रहा है जिसके विरोध स्वरूप शनिवार को नेहरू चौक पर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।विपक्ष की आवाज़ को दबाएंगे और सत्ता के विरोध में उठने वाली हर आवाज़ को कुचलने की कोशिश करेंगे, तो हम सड़क से संसद घेराव किया जाएगा। लोकतंत्र बचाने की लड़ाई अब राहुल गांधी के नेतृत्व में और भी तेज होगी दलित छात्रों से संवाद पर रोक लगाना यह दर्शाता है कि सरकार शिक्षा और विचारों के विस्तार से डरती है जिसमें आज प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध जताया गया। लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज़ दबाना तानाशाही का संकेत है।

राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज करना न सिर्फ लोकतांत्रिक मूल्यों का उल्लंघन है, बल्कि संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ भी खुला हमला है। भारत में सामाजिक न्याय आकर ले कर रहेगा और राहुल गांधी इस आंदोलन के न्याय योद्धा हैं।बिहार में शिक्षा न्याय संवाद में बिहार की खोखली शिक्षा व्यवस्था पर बात करने गए थे। बिहार सरकार ने उनके इस कार्यक्रम को रोकने के लिए पूरा प्रयास किया।बिहार की जद(यू)-भाजपा सरकार ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को तबाह कर दिया है।छात्रों को सुविधाओं के नाम पर सिर्फ झूठ और जुमले परोसे जा रहे हैं। इस प्रकार से कार्यक्रम को रोकना तानाशाही की पराकाष्ठा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या अब दलित, वंचित, पिछड़े वर्ग के छात्रों से संवाद करना संविधान के खिलाफ है। राहुल गांधी के पीछे युवाओं की शक्ति है। इस प्रकार की एफआईआर से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles