Homeहमर बिलासपुररायगढ़ गए परिवार के सूने घर में बड़ी चोरी,ताला तोड़कर उड़ाए गहने...

रायगढ़ गए परिवार के सूने घर में बड़ी चोरी,ताला तोड़कर उड़ाए गहने और नकदी, ₹89 हजार का नुकसान

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के सूर्या विहार फेस-2, यदुनंदन नगर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रायगढ़ गए एक परिवार के सूने घर को चोरों ने निशाना बना लिया। घटना 23 से 26 मई के बीच की बताई जा रही है। पीड़ित परिवार 23 मई को ससुराल रायगढ़ गया था और लौटने पर उन्हें घर में बड़ी चोरी की जानकारी मिली।पीड़ित ने बताया कि 26 मई की रात जब वे वापस लौटे, तो पड़ोसी नरेंद्र सिन्हा ने पहले ही सूचना दी थी कि घर का दरवाजा खुला है। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ था और भीतर सामान बिखरा पड़ा था। हॉल और किचन अस्त-व्यस्त थे, जबकि दोनों बेडरूम की अलमारियों के ताले टूटे हुए थे।चोरों ने अलमारियों से पुराने लेकिन कीमती आभूषण और नकद रकम पार कर दी। चोरी गए सामान में सोने की दो चेन, एक अंगूठी, कान फूल, लॉकेट, 15 चांदी के सिक्के, पायल, करधन, चांदी की मूर्तियां, बिछुए और ₹12,000 नकद शामिल हैं। कुल मिलाकर चोरी से ₹89,000 की संपत्ति का नुकसान हुआ है।पीड़ित ने 27 मई को सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज कराया है। सभी गहने पुराने थे और उनके दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन पीड़ित ने उन्हें पहचानने का दावा किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments