Homeहमर बिलासपुरबीसवीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का हुआ समापन 20 मेडल के साथ...

बीसवीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का हुआ समापन 20 मेडल के साथ बिलासपुर रही प्रथम तो दुर्ग को मिला दूसरा स्थान

बहतराई इंडोर स्टेडियम में आयोजित 20वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में बिलासपुर के खिलाड़‌यों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल ओवर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। बिलासपुर ने 20 से अधिक गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश में अपनी श्रेष्ठता साबित की। वहीं, दुर्ग की टीम उपविजेता रही।समापन समारोह के मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला रहे। उनके साथ राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडे, रामदेव कुमावत, रामपुरी गोस्वामी और प्रियंका गिरी गोस्वामी मौजूद रहे।

अतिथियों ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफी वितरित किए। इस दौरान 300 से अधिक खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।विधायक सुशांत शुक्ला ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ताइक्वांडो सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आत्मरक्षा और अनुशासन की जीवन शैली है।

यह खेल कोरिया से जरूर आया, लेकिन भारत में इसकी उपयोगिता दिन-ब-दिन बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो युवा पीढ़ी को संयम, शक्ति और आत्मरक्षा की सीख देता है।प्रतियोगिता में 450 से अधिक खिलाडियों ने भाग लिया। रामपुरी गोस्वामी, प्रदीप यादव और राजकुमार शर्मा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments