बिलासपुर में पूर्व सैनिकों को समर्पित ‘पाली क्लीनिक’ का लोकार्पण,लेफ्टिनेंट जनरल शेखावत ने किया उद्घाटन, बोले– ये भवन सेवा और सम्मान का प्रतीक है

बिलासपुर के जिला सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर में शनिवार को एक गौरवशाली क्षण दर्ज हुआ, जब पूर्व सैनिकों की सेवा के लिए निर्मित पाली क्लीनिक भवन का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल पदम सिंह शेखावत पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके साथ ब्रिगेडियर टी एस बावा, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन, ग्रुप कैप्टन संजय पांडेय सहित कई सैन्य और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

इस भवन की कल्पना राज्य सैनिक बोर्ड, जिला प्रशासन और जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ने मिलकर की थी। अब एक ही परिसर में पाली क्लीनिक, सीएसडी कैंटीन, सैनिक विश्रामगृह और सैनिक कल्याण कार्यालय की सुविधाएं एक जगह उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम में 100 से अधिक पूर्व सैनिकों की मौजूदगी ने आयोजन को यादगार बना दिया।उद्घाटन समारोह में जनरल शेखावत ने भवन निर्माण में योगदान देने वाले संस्थानों को सम्मानित किया और पूर्व सैनिकों को सेना की गौरवशाली विरासत का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र भविष्य में सेवा, समर्पण और सम्मान का आदर्श बनकर उभरेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles