32.6 C
Bilāspur
Thursday, April 2, 2026
spot_img

मौलाना की गर्भवती पत्नी की मौत पर हत्या की आशंका, तालापारा से गायब परिवार का सच यूपी में खुला,मोहल्लेवासियों ने SSP से लगाई न्याय की गुहार

बिलासपुर के तालापारा में रहने वाले मौलाना कारी बशीर की गर्भवती पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई है। परिजन महिला को इलाज के बहाने यूपी ले गए और वहां शव का कफन-दफन भी कर दिया गया। मोहल्लेवासियों ने मौलाना पर हत्या का शक जताया है और अब एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की है। मामला तब सामने आया जब तालापारा के लोगों ने देखा कि मौलाना बशीर और उसका पूरा परिवार अचानक घर से गायब हो गया। मोहल्लेवालों के अनुसार, घटना की रात पति-पत्नी के बीच जोरदार झगड़ा हुआ और महिला की चीखें सुनी गईं।

इसके बाद मौलाना पत्नी को अस्पताल ले जाने के बहाने एक ऑटो में निकला, लेकिन फिर वह लौटा ही नहीं।वार्ड वासियों की माने तो रात में झगड़ा हो रहा था, फिर अचानक वो लोग निकल गए। सुबह तक घर में ताला था, और किसी को कुछ बताया भी नहीं।मोहल्ले के लोगों ने आरोप लगाया कि मौलाना के मदरसे की महिला संचालिका से उसके अवैध संबंध थे, जिससे पत्नी के साथ अक्सर विवाद होते थे। उन्हें आशंका है कि यह मौत सामान्य नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है।

मोहल्लेवालों ने जब रिश्तेदारों से संपर्क किया तो यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई कि महिला की मौत हो चुकी है और उत्तर प्रदेश के मुजफ्फराबाद में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मौत का कारण और परिस्थितियां अभी तक साफ नहीं हैं।सीएसपी ने कहा परिजनों की ओर से मौखिक सूचना दी गई थी, लेकिन शिकायत मिलने पर अब जांच प्रक्रिया शुरू की जा रही है। हर पहलू की निष्पक्ष जांच की जाएगी। घटना को लेकर अब मोहल्लेवासियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि अगर समय रहते पुलिस कार्रवाई करती तो शायद सच्चाई सामने आ जाती। फिलहाल एसएसपी रजनेश सिंह ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles