Homeहमर बिलासपुरएथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य समापन, उप मुख्यमंत्री ने विजेता खिलाड़ियों को किया...

एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य समापन, उप मुख्यमंत्री ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित…

बिलासपुर– बहतराई स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय 22वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का रविवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव शामिल हुए। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बहतराई इनडोर स्टेडियम में आयोजित 22वीं जूनियर सब जूनियर और अंदर 23 बालक बालिका राज्य सर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया तीन दिवस इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के लगभग 1100 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिनके बीच लगभग 138 प्रतिस्पर्धा संपन्न कराई गई जिसमें लगभग 500 से अधिक मेडल और नगद पुरस्कार प्रदान किए गए समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और खेल मंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जिन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें मेडल और प्रस्तुति पत्र प्रदान किया इस अवसर पर श्री साव ने कहा कि खेल में कोई हारता नहीं है, या तो जीतता है या फिर कुछ नया सीखता है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार खेलों के विकास के लिए लगातार कदम उठा रही है। बस्तर ओलंपिक की तरह अब सरगुजा ओलंपिक भी शुरू किया जाएगा। साथ ही बंद पड़े राज्य अलंकरण सम्मान को भी फिर से शुरू किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक सुशांत शुक्ला ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में महापौर पूजा विधानी मौजूद रहीं। प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से आए करीब 1500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 17 खेलों की 138 विधाओं में बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।समारोह में कलेक्टर संजय अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, ओलंपियन अजीत लकड़ा सहित एथलेटिक्स संघ और जिला प्रशासन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments