Homeहमर बिलासपुरयुक्तियुक्तकरण से शिवतराई स्कूल को मिली नए शिक्षक की सौगात,शिक्षक के आने...

युक्तियुक्तकरण से शिवतराई स्कूल को मिली नए शिक्षक की सौगात,शिक्षक के आने से बच्चों में जागा आत्मविश्वास, बढ़ी पढ़ाई की रफ्तार…

बिलासपुर – कोटा ब्लॉक के शिवतराई प्राथमिक शाला में लंबे इंतजार के बाद नए शिक्षक की पदस्थापना हुई है। इससे विद्यालय का माहौल बदल गया है और बच्चों की पढ़ाई में नई ऊर्जा दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर शिक्षा विभाग की युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया से यह नियुक्ति संभव हो पाई है।वर्ष 2014 से यह स्कूल एकल शिक्षकीय था।प्रधानपाठक होरीलाल गंधर्व को पहली से पांचवीं तक की सभी कक्षाओं का संचालन अकेले करना पड़ता था। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती थी। अब नए शिक्षक मनहर लाल धुर्वे की नियुक्ति के बाद कक्षाओं का संचालन व्यवस्थित ढंग से हो रहा है और बच्चों की सीखने की प्रक्रिया तेज हुई है।अभिभावक इस बदलाव से संतुष्ट हैं। प्रमिला धुर्वे ने बताया कि उनकी बेटी एकता अब पढ़ाई के प्रति अधिक रुचि दिखा रही है। वहीं मनीषा मरावी ने कहा कि इस कदम से बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा।बच्चों ने भी उत्साह जाहिर करते हुए कहा कि अब वे विषयों को बेहतर समझ पा रहे हैं और नियमित रूप से स्कूल जाने के लिए उत्साहित रहते हैं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और शिक्षा विभाग के प्रति आभार जताते हुए इसे बच्चों की शिक्षा के लिए बड़ा कदम बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments