वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन में कांग्रेस की अंदरूनी कलह उजागर,सीएम बोले- कांग्रेस लगातार हार से बौखलाई, कर रही ऊलजलूल हरकतें…

रायपुर :- कांग्रेस ने वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे के साथ बड़ा आंदोलन किया, लेकिन इस आंदोलन के बीच कांग्रेस नेताओं के आपसी मतभेद और अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई।राजधानी में हुए आंदोलन के दौरान नेताओं के बीच समन्वय की कमी साफ नजर आई। पार्टी के भीतर चल रहे असंतोष ने आंदोलन की धार को कमजोर कर दिया, जिससे कार्यकर्ताओं में भी असमंजस की स्थिति बनी रही।पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार हार से बौखलाई हुई है और इसी बौखलाहट में ऊलजलूल हरकतें कर रही है।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जनता सब देख रही है और कांग्रेस को इसका जवाब चुनाव में मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार जनता के विश्वास और विकास कार्यों के दम पर मजबूती से खड़ी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles