बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की ध्वज यात्रा 200 किमी पूरी, रतनपुर महामाया मंदिर में हुआ समापन, वनमंत्री शामिल हुए ध्वज यात्रा में, विधायक ने मांगा प्रदेशवासियों के लिए आशीर्वाद

नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की ध्वज यात्रा ने 200 किलोमीटर की दूरी पूरी कर रतनपुर महामाया मंदिर में समापन किया। रविवार सुबह 11 बजे उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुना और इसके बाद यात्रा के छठवें दिन की शुरुआत हुई। सेंदरी लोफंदी, अमतरा, पेंडरवा, रानीगांव और मदनपुर होते हुए शाम आठ बजे यात्रा रतनपुर पहुंची।समापन अवसर पर प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप विशेष रूप से पदयात्रा में शामिल हुए।

उन्होंने पदयात्रियों के साथ पैदल चलकर महामाया मंदिर में दर्शन किए और देवी का आशीर्वाद लिया। विधायक सुशांत शुक्ला ने उन्हें चुनरी भेंट की। मंत्री कश्यप ने ध्वज यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि नवरात्रि काल में पैदल यात्रा करना कठिन साधना है और इस यात्रा से प्रदेश में सनातन संस्कृति की धारा प्रवाहित हो रही है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने फोन कर विधायक शुक्ला को यात्रा की सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा पूरे नवरात्रि में चर्चा का विषय रही। यात्रा समापन पर विधायक शुक्ला ने कहा कि मां महामाया प्रदेश और बेलतरा के लोगों को सुख-समृद्धि प्रदान करें। उन्होंने बताया कि 171 किमी का संकल्प 200 किमी से अधिक पूरा हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles