सर्व समिति से राजकुमार यादव निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

बिलासपुर के शुभम विहार विकास समिति वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 में समिति के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें वार्डवासियों ने सर्वसम्मति से राजकुमार यादव उर्फ राजू यादव को अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया। निवाचन अधिकारी के रूप में अधिवक्ता सुशील दुबे, आनंद अग्रवाल, वी.के. पांडेय, मनोज सिंह राजपूत, लाल भूपेंद्र सिंह एवं श्वेता पांडेय उपस्थित रहे। इस चुनाव में दोनों वार्डों के बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं शामिल हुईं।

चुनाव में पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता राकेश चौबे, संदीप अवस्थी, जीतू चौबे, निशांत गोस्वामी, ईश्वर भाई पटेल सहित कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे। लगभग 300 लोगों ने अपनी सहमति का हस्ताक्षर कर राजकुमार यादव को निर्विरोध अध्यक्ष चुना। लोगों ने नए अध्यक्ष से क्षेत्र के विकास और सामाजिक गतिविधियों को मजबूत करने की अपेक्षा जताई।

इस अवसर पर कार्यक्रम में राम प्रसाद साहू, वामन शर्मा, गोरी शंकर राजपूत, नारायण सिंह, डॉ. आशुतोष कोरी, मनीष अवस्थी, शुभम शर्मा, संतोष गुप्ता, श्रीमती सुषमा तिवारी, रचना यादव, शिवानी चतुर्वेदी सहित सैकड़ों लोगों ने भागीदारी निभाई। सभी ने नए कार्यकारिणी के गठन का स्वागत किया और समिति को और अधिक सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।

आने वाले दिनों में शपथ ग्रहण समारोह एवं पदाधिकारियों की नियुक्ति नगर विधायक की मौजूदगी में आयोजित की जाएगी। निवासतियों ने विश्वास जताया कि राजकुमार यादव के नेतृत्व में शुभम विहार विकास समिति क्षेत्र के विकास और जनसहभागिता की दिशा में नई ऊंचाइयों को छुएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles