Homeहमर बिलासपुररायपुर जंगल सफारी की शान ‘बिजली’ नहीं रही जामनगर में इलाज के...

रायपुर जंगल सफारी की शान ‘बिजली’ नहीं रही जामनगर में इलाज के दौरान बाघिन की मौत, छत्तीसगढ़ में शोक की लहर

छत्तीसगढ़ से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। रायपुर जंगल सफारी की शान और पर्यटकों की पसंदीदा बाघिन ‘बिजली’ का निधन हो गया है। शुक्रवार को गुजरात के जामनगर स्थित वंतारा वन्यजीव बचाव केंद्र में बिजली ने अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रही थी।बेहतर इलाज के लिए बिजली को विशेष ट्रेन कोच से रायपुर से जामनगर भेजा गया था। वन मंत्री केदार कश्यप ने खुद उसकी सेहत की निगरानी की थी और 24 घंटे के भीतर यात्रा की अनुमति दिलाई थी। जामनगर पहुंचने के बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने हरसंभव प्रयास किया, लेकिन बिजली को बचाया नहीं जा सका।बिजली के निधन की खबर से रायपुर जंगल सफारी और पूरे छत्तीसगढ़ में गहरा शोक है। पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रही यह बाघिन राज्य की वन संपदा और संवेदनशीलता की प्रतीक बन चुकी थी। जंगल सफारी के कर्मचारियों ने कहा कि “बिजली सिर्फ एक बाघिन नहीं थी, वह परिवार का हिस्सा थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments