
जशपुर पुलिस ने चौकी दोकड़ा क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी कर आठ गौवंशों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया। पिकअप वाहन को भागाने में मदद करने वाले बोलेरो वाहन के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पिकअप चालक जंगल में गायें छोड़कर फरार हो गया, बाद में सभी गौवंश सुरक्षित बरामद किए गए।गिरफ्तार आरोपियों में जगदीश सिदार, सौरभ रवानी, दिलीप सिदार और लोचन सिदार शामिल हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। पुलिस ने कहा कि गौ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।


