त्योहारों में यात्रियों की भीड़ पर रेलवे का नियंत्रण, बिलासपुर में स्पेशल इंतज़ाम जारी फेस्टिवल सीजन में 12 हजार अतिरिक्त यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया, स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू

दीपावली और छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और भीड़ नियंत्रण के लिए व्यापक इंतज़ाम किए हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार यात्रियों की संख्या करीब सात हजार से बढ़कर बारह हजार तक पहुंच गई है, जिसके मद्देनज़र स्टेशन परिसर में अतिरिक्त होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं ताकि भीड़ को नियंत्रित रखा जा सके।रेलवे प्रबंधन के अनुसार, बिलासपुर स्टेशन समेत उसलापुर और रायगढ़ स्टेशनों पर विशेष फेस्टिवल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। भीड़ के दबाव को कम करने के लिए कुछ रेगुलर ट्रेनों को अस्थायी रूप से स्पेशल ट्रेन में मिलाया गया है, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सीटें और बेहतर सुविधा मिल सके।इसके अलावा टिकट बिक्री व्यवस्था को और पारदर्शी बनाने के लिए जनरल बुकिंग केंद्रों पर अतिरिक्त काउंटर खोले गए हैं।स्टेशन परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की संयुक्त टीमों को चौबीसों घंटे तैनात किया गया है। सीसीटीवी और कंट्रोल रूम के माध्यम से हर प्लेटफॉर्म की निगरानी की जा रही है। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया दल भी अलर्ट पर है।रेलवे अधिकारियों ने बताया कि फेस्टिवल सीजन में प्रतिदिन लाखों की संख्या में यात्री आवाजाही कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। स्टेशन पर बैरिकेडिंग, फूड स्टॉल्स, पेयजल और पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम को दुरुस्त किया गया है। रेलवे का कहना है कि भीड़ प्रबंधन के ये प्रयास त्योहारों के दौरान यात्रियों की यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने में मददगार साबित होंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles