
जांजगीर-चांपा बलौदा थाना पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सत्यप्रकाश पाटले, सनिल कुर्रे और रामसाय नारंग शामिल हैं, जो सभी ठडगाबहरा के निवासी हैं।मामला 22 अक्टूबर की रात का है, जब तीनों आरोपी भवानी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे और धर्मेंद्र सिंह से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की। विवेचना में आरोप सिद्ध होने पर तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।


