मस्तूरी में धर्मांतरण कराने के आरोप से हड़कंप,पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में धर्मांतरण कराने के आरोप से हड़कंप मच गया है। ग्राम मस्तूरी निवासी सुमित सिंह ने थाना मस्तूरी में आवेदन देकर शिकायत की कि ग्राम हिरी में कुछ लोग ग्रामीणों को प्रलोभन देकर इसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। शिकायत के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता सुमित सिंह ने बताया कि 26 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे उन्हें सूचना मिली कि ग्राम हिरी में प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन की गतिविधियां चल रही हैं। आरोप है कि गोरेलाल टंडन और उनकी पत्नी सहोद्रा ग्रामीणों को भोजन और आर्थिक मदद का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए उकसा रहे थे।

सुमित सिंह ने इसकी जानकारी तत्काल मस्तूरी थाना प्रभारी को दी, जिसके बाद पुलिस टीम के साथ वह खुद भी मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि प्रार्थना सभा चल रही थी और कुछ लोग धार्मिक भाषण दे रहे थे। मौके पर 60 से 70 ग्रामीण, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, उपस्थित पाए गए। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि इस तरह की सभाएं पिछले कुछ दिनों से लगातार आयोजित की जा रही थीं। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियों से गांव का माहौल बिगड़ रहा है और धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह के मामले जिनमे बिना जानकारी के सभा आयोजित की जाना धार्मिक आहत है ऐसे मामले पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। इसके साथ ही पुलिस ने ग्रामीणों से भी शांति बनाए रखने की अपील की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles