Homeहमर बिलासपुरप्रदेशभर में ईडी और एसीबी/ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई माइनिंग और सरकारी सप्लायरों...

प्रदेशभर में ईडी और एसीबी/ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई माइनिंग और सरकारी सप्लायरों के ठिकानों पर छापेमारी, 12 जगहों पर एक साथ रेड

प्रदेश में एक बार फिर आर्थिक अपराध और खनन घोटाले से जुड़ी बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार तड़के ईडी और एसीबी/ईओडब्ल्यू की संयुक्त टीम ने प्रदेशभर में एक साथ 12 ठिकानों पर रेड की है। राजनांदगांव, रायपुर, दुर्ग और कुरूद में यह कार्रवाई की जा रही है।राजनांदगांव में सुबह करीब 5.30 बजे दो गाड़ियों में अधिकारी पहुंचे और शहर के चर्चित कारोबारियों नाहटा, भंसाली और अग्रवाल के प्रतिष्ठानों पर जांच शुरू की।

बताया जा रहा है कि ये सभी कारोबारी माइनिंग और सरकारी सप्लाई के बड़े नाम हैं। जांच दल ने घरों और दफ्तरों से कई जरूरी दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिया है।सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई डीएमएफ घोटाले से जुड़ी हुई है, जिसमें फंड के दुरुपयोग और माइनिंग ठेकों में गड़बड़ी की शिकायतें मिली थीं। रायपुर में 5, दुर्ग में 2, राजनांदगांव में 4 और कुरूद में एक स्थान पर छापे जारी हैं। फिलहाल जांच एजेंसियां किसी भी आधिकारिक बयान से बच रही हैं, लेकिन रेड को लेकर शहरभर में चर्चा तेज है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments