
गुजरात के एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय एकता परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी “बस्तर की धरती – संस्कृति, सृजन और प्रगति की गाथा” ने सभी का मन मोह लिया। पारंपरिक गौर नृत्य, ढोकरा शिल्पकला और महिला सशक्तिकरण के प्रतीकों से सजी इस झांकी ने बस्तर की समृद्ध संस्कृति और विकास की नई कहानी पेश की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झांकी का अवलोकन कर इसकी रचनात्मकता और संदेश की सराहना की।कभी नक्सल प्रभावित बस्तर आज शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। यह झांकी उसी परिवर्तन, एकता और प्रगति का प्रतीक बनी, जिसने पूरे देश में छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया।


