Homeहमर बिलासपुरसीपत के नायब तहसीलदार ₹50,000 की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार,फौती दर्ज करने...

सीपत के नायब तहसीलदार ₹50,000 की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार,फौती दर्ज करने के एवज में मांगी थी ₹1.5 लाख, एसीबी की कार्रवाई से हड़कंप

एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीपत तहसील के नायब तहसीलदार देश कुमार कुर्रे को ₹50,000 की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा। आरोपी ने ग्राम बिटकुला निवासी किसान प्रवीण पाटनवार से उसकी मां के निधन के बाद 21 एकड़ जमीन की फौती दर्ज करने के एवज में ₹1.5 लाख की मांग की थी।

शिकायत पर एसीबी ने सत्यापन के बाद ट्रैप की योजना बनाई और आज एनटीपीसी सीपत के कॉफी हाउस में कार्रवाई को अंजाम दिया।जैसे ही नायब तहसीलदार ने ₹50,000 की पहली किश्त स्वीकार की, टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से राशि बरामद कर ली गई है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह पिछले डेढ़ साल में एसीबी की 37वीं सफल ट्रैप कार्रवाई है, जिससे भ्रष्टाचारियों में हड़कंप मच गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments