डीपी विप्र कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ ,खेल, विज्ञान मेला और शोध से जुड़ी गतिविधियों से निखरेगी विद्यार्थियों की प्रतिभा

डीपी विप्र कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बड़े उत्साह के साथ किया गया। यह आयोजन स्वर्गीय राम नारायण शुक्ल स्मृति खेल दिवस के रूप में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम का उद्घाटन एमिटी यूनिवर्सिटी के प्रो वाइस चांसलर डॉ. अरुण पटनायक द्वारा किया गया, जबकि समापन समारोह में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर के रजिस्ट्रार डॉ. गौतम मुख्य अतिथि होंगे।खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी, क्रिकेट, फुटबॉल और वॉलीबॉल जैसे विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया है।

विद्यार्थियों के साथ कॉलेज के प्राध्यापक, कर्मचारी और अन्य सदस्य भी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। पूरे महाविद्यालय परिसर में उत्साह और खेल भावना का माहौल देखने को मिल रहा है।प्राचार्य ने आगे बताया कि आगामी 17, 18 और 19 नवंबर को महाविद्यालय में साइंस म्यूजियम ‘विज्ञान मेला’ का भी आयोजन किया जाएगा। पिछले वर्ष इस मेले में 13 वैज्ञानिक मॉडल प्रदर्शित किए गए थे और करीब 3300 विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया था। इस वर्ष भी विद्यार्थी उत्साहपूर्वक अपने मॉडल प्रस्तुत करेंगे।महाविद्यालय में विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के लिए नियमित रूप से निबंध, वाद-विवाद और शोध से संबंधित सेमिनार आयोजित किए जाते हैं। प्राचार्य ने बताया कि इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास को नई दिशा देना और उन्हें शैक्षणिक व शोध क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles