Homeहमर बिलासपुरशराब दुकान के बाहर दो पक्षों में खूनी संघर्ष लाठी-डंडों से पिटाई...

शराब दुकान के बाहर दो पक्षों में खूनी संघर्ष लाठी-डंडों से पिटाई का वीडियो वायरल, सुरक्षा पर सवाल

तारबाहर थाना क्षेत्र के व्यापार विहार शराब दुकान के पास दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडों से की गई बेरहमी का वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।शराब दुकान के बाहर मोबाइल चोरी के शक को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही मिनटों में हिंसक झगड़े में बदल गई। बताया गया कि दोनों पक्ष शराब लेने पहुंचे थे और विवाद हाथापाई से आगे बढ़कर लाठी-डंडों की पिटाई तक जा पहुंचा।वायरल वीडियो में चखना दुकान संचालक के साथियों द्वारा एक युवक को सड़क पर बेरहमी से पीटते दिखाया गया है।

युवक बार-बार छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन हमलावर करीब आधे घंटे तक मारपीट करते रहे। वीडियो बनाने वालों को भी पीटा गया।कुछ हमलावर गमछे से चेहरा ढँककर आए थे, जिससे अंदेशा है कि उन्हें सीसीटीवी की मौजूदगी का पहले से पता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पहले भी विवाद होते रहे हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर है।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन सवाल यह है कि इतनी देर तक चले खुलेआम तांडव के दौरान कोई पुलिस मौके पर क्यों नहीं पहुंची।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments