Homeहमर बिलासपुरजांजगीर मुख्यालय में ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम शुरू यातायात सुरक्षा बढ़ाने जांजगीर पुलिस...

जांजगीर मुख्यालय में ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम शुरू यातायात सुरक्षा बढ़ाने जांजगीर पुलिस की पहल

जांजगीर-चांपा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर यातायात सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कचहरी चौक और नेताजी चौक में ट्रैफिक सिग्नल लाइट का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार ने सिग्नल सिस्टम का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में पुलिस टीम ने लाल, पीली और हरी बत्ती के अर्थ और उपयोग समझाते हुए कहा कि यह सिस्टम सड़क सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए अत्यंत आवश्यक है। मौके पर समाजसेवी, NCC अधिकारी और छात्र भी उपस्थित रहे, जिन्हें ट्रैफिक सिग्नल संचालन की जानकारी दी गई।यातायात पुलिस ने लोगों से नए सिग्नल सिस्टम का पालन करने की अपील की है। बताया गया कि शुरुआती दिनों में समझाइश दी जाएगी, लेकिन बाद में सिग्नल तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments