
बिलासपुर में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने नेहरू नगर, गोल बाजार और सरकंडा जोन में सघन जांच अभियान चलाकर बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान 370 कनेक्शनों की जांच की गई, जिसमें 65 लोग बिजली चोरी करते पाए गए।जांच में मीटर बायपास और डायरेक्ट हुकिंग के मामले सामने आए, जिनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कुल 15 लाख 60 हजार रुपये का बिल जारी किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि बिजली चोरी और मीटर से छेड़छाड़ के मामलों में आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।




