पीएम मोदी की एक और सौगात, अप्रैल और मई महीने का राशन मिलेगा एकमुश्त, 5 लाख राशन कार्ड धारियों को होगा लाभ

शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से रियायती दर पर राशन लेने वाले हितग्राहियों को अगले महीने से एक मुश्त दो माह का राशन मिलेगा। इसके लिए शासन ने खाद्य विभाग और नागरिक आपूर्ति निगम को पत्र जारी किया है। इसके हिसाब से विभाग के अधिकारी दो माह का चावल एक साथ भंडारण करने की व्यवस्था में जुट गए हैं। वही एक साथ दो माह का चावल मिलने से हितग्राहियों को आने वाले जाने में होने वाली परेशानी से मुक्ति मिलेगी।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत राशन कार्ड धारी को अप्रैल और मई माह का एक मुश्त राशन अप्रैल माह में मिलेगा। जिले के लगभग 5 लाख कार्ड धारियो को यह सुविधा मिलेगी, इस संबंध में संचलनालय खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण अवर सचिव ने कलेक्टर के माध्यम से नागरिक आपूर्ति निगम और खाद्य विभाग को निर्देश मिले हैं। खाद्य अधिकारी ने बताया इससे लोगों को राहत मिलेगी और राशन दुकानदारों को दो माह का राशन भंडारण करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया यदि कोई हितग्राही अगले माह यानी अप्रैल में सिर्फ एक माह का ही खाद्यान्न का उठाव करे तो वह उसकी इच्छा पर निर्भर है। अगले माह मई महीने का खाद्यान्न इस माह में उठा सकेंगे। यह हितग्राहियों की इच्छा पर निर्भर है। एक मुश्त दो माह का चावल उठाव के लिए दुकान संचालक बाध्य नहीं कर सकेगा।

जानकारी के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024 के कस्टम मिलिंग के बाद चावल उपार्जन के लिए गोदाम में पर्याप्त स्थान की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है, इस सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं अंतर्गत सभी प्रचलित राशन कार्ड धारी को अप्रैल एवं मई में पात्रता के अनुसार चावल का वितरण अप्रैल महीने में किया जाएगा ।शासन के इस निर्णय को राशन दुकानदार भी उचित बता रहे हैं।

गौरतलब है कि कलेक्टर द्वारा एक मुश्त राशन वितरण समय पर किए जाने के लिए ग्राम पंचायत एवं नगरीय क्षेत्र की उचित मूल्य दुकानों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। माह अप्रैल में दुकानों में नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा भंडारण का भौतिक सत्यापन निगरानी समिति के माध्यम से करने एवं भंडार खाद्यान्न का किसी प्रकार से अफरा तफ़री हो यह भी सुनिश्चित करने कहा गया है । राशन कार्ड धारी को दो माह का खाद्यान्न एक मुफ्त वितरण किए जाने के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं । चावल को छोड़कर अन्य सामग्री नमक शक्कर का वितरण किया जाएगा ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles