Homeहमर बिलासपुरशिक्षा के अधिकार के तहत निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश की प्रक्रिया...

शिक्षा के अधिकार के तहत निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश की प्रक्रिया एक मार्च से शुरू हो चुकी है, पंद्रह अप्रैल को ऑनलाईन प्रवेश की अंतिम तिथि।

शिक्षा विभाग के पोर्टल में चॉइस सेन्टर से फॉर्म भरे जा रहे है।

शिक्षा के अधिकार कानून के तहत निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश की प्रक्रिया एक मार्च से शुरू हो चुकी है, पंद्रह अप्रैल को ऑनलाईन प्रवेश की अंतिम तिथि हैं, शिक्षा विभाग के पोर्टल में चॉइस सेन्टर से फॉर्म भरे जा रहे है। 18 अप्रैल से 17 मई तक प्राप्त आवेदनों और दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

पिछले बार कई आवेदन रद्द हो गए थे इसका कारण बताया जा रहा है कि अभिभावक ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद निश्चिंत हो जाते हैं. जबकि दस्तावेज को नोडल स्कूल में जमा करना होता है, जहां से उसकी जांच के बाद ही नाम की लिस्टिंग की जाती हैं।

आवेदन और कागजात के जांच के बाद 1 जून से 30 जून के बीच दाखिला प्रक्रिया संपन्न होगी, दयालबंद के गवर्नमेंट स्कूल को नोडल केंद्र बनाया गया है, इस केंद्र के अंतर्गत तेरह स्कूल सम्मिलित है, केंद्र अध्यक्ष ने बताया कि अब तक पोर्टल से 50 से ऊपर आवेदन आ चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments