अंतरराष्ट्रीय कृष्णा भावनात संघ इस्कॉन द्वारा बिलासपुर में प्रेस वार्ता कर श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के आयोजन संबंधी दी जानकारी।

अंतरराष्ट्रीय कृष्णा भावनात संघ इस्कॉन विगत कई वर्षों में बिलासपुर शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में सनातन धर्म के प्रचार प्रसार कार्य में अपना योगदान दे रहा है। प्रत्येक रविवार को केंद्र में भागवत कथा, प्रसाद वितरण, कीर्तन आयोजित किया जाता है। वर्ष के दौरान शहर में अनेक कार्यक्रम जैसे रथ यात्रा, नरसिंह यात्रा, गौर पूर्णिमा, राधा अष्टमी आदि भी आयोजित की जाती है। इन्कॉन बिलासपुर प्रचार केंड, गंगानगर, फेस-2, मंगल बिलासपुर द्वारा पूर्व वर्षों के अनुसार इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव का आयोजन तिफरा काली मंदिर के पास स्थित ग्रैंड लोटस में दिनांक 26 अगस्त सोमवार को किया जाएगा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम प्रातः 4.30 बजे मंगला आरती के साथ प्रारंभ होगा एवं संध्या काल 6 बजे में विभिन कार्यक्रम आयोजित होंगे।

इस आयोजन में भगवान का जलाभिषेक, दुग्ध अभिषेक, मधु अभिषेक, फलों के रस से अभिषेक, पुष्याभिषेक, महाभिषेक,, महाआरती, दिव्य कीर्तन एवं भजन, छप्पन भोग, झूजन मेवा, आकर्षक झांकियां, प्रसाद, गायन, नृत्य एवं नाका कार्यक्रमों के साथ भागवत ज्ञान संबंधित पुस्तकें, सामग्री एवं उपदेश दिए जाएंगे। इसके साथ ही इस्कॉन के संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद के अथक प्रयास जिनमे भागवत धर्म को समस्त विश्व में स्थापित करने में महती भूमिका निभाई उनके जीवन की झांकी प्रस्तुत की जायेगी। भगवान का प्राकट्य उत्सव को बिलासपुर शहर में भव्यरूप में आयोजित किया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles