Homeहमर बिलासपुरउप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को कोनी स्थित आदर्श आईटीआई का...

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को कोनी स्थित आदर्श आईटीआई का किया निरीक्षण।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को कोनी स्थित आदर्श आईटीआई का निरीक्षण किया। एशिया महाद्वीप के प्रथम आईटीआई होने का गौरव इस संस्थान को हासिल है। ब्रिटिश शासन के दौरान वर्ष 1939-40 में इसकी स्थापना की गई थी। वर्तमान में लगभग 1200 विद्यार्थी इसमें विभिन्न प्रकार के 33 ट्रेडों में पढ़ाई कर रहे हैं। श्री शर्मा ने विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर पढ़ाई कर रहे बच्चों से बातचीत की। उन्होंने इस संस्थान के विकास को लेकर अधिकारियों की बैठक भी ली। जनप्रतिनिधियों से सलाह लेकर इस प्राचीन संस्थान की गरिमा को पुनःस्थापित करने के लिए एक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए। विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान एवं कलेक्टर अवनीश शरण भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments