चखना दुकान बंद करने से गुस्साई युवतियों ने शराब दुकान के मैनेजर पर कर दिया हमला।

चखना दुकान में आबकारी विभाग की कार्रवाई से नाराज युवतियों और युवकों ने चिंगराजपारा स्थित शराब दुकान में पथराव कर जमकर तोड़फोड़ की और मैनेजर एवं कर्मचारियों से मारपीट की।जानकारी के अनुसार चिंगराजपारा शराब दुकान के पास एक मकान में रहने वाले लोग अवैध चखना दुकान चला रहे थे। पिछले दिनों आबकारी विभाग द्वारा उनके चखना दुकान में कार्यवाही कर अवैध दुकान को बन्द कराया गया था। इससे नाराज होकर चखना दुकान चलाने वाले युवक एवं युवतियों ने शराब दुकान चलाने वाले पर कार्रवाई कराने का आरोप लगाकर मैनेजर और कर्मचारियों से विवाद किया। वहीं उन्होंने आक्रोशित होकर शराब दुकान में जमकर पथराव भी किया। मैनेजर और कर्मचारियों ने बीच बचाव किया तो उनके साथ जमकर मारपीट भी की गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराया। फिलहाल मैनेजर की रिपोर्ट पर मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles