एलायंस एयर कंपनी का नया शेड्यूल जारी: शेड्यूल में हवाई सुविधा बढ़ाने की बजाय घटा दी गई, यात्रियों में नाराजगी।

बिलासपुर एयरपोर्ट से हफ्ते के सभी दिनो में फ्लाइट की मांग करने के बावजूद सिर्फ 2 दिन दिल्ली के लिए सीधी फ्लाइट की सुविधा मिली है। तीन दिन प्रयागराज और जबलपुर होकर और दो दिन जगदलपुर होकर दिल्ली जाना होगा। इस वजह से ढाई घंटे की बजाय 6 घंटे का सफर होगा। इतनी देर में तो यात्री सिंगापुर और दुबई पहुंच सकता है। एलायंस एयर कंपनी ने नया शेड्यूल जारी किया है। इस शेड्यूल में हवाई सुविधा बढ़ाने की बजाय घटा दी गई है।

इसे लेकर महानगरों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट की मांग की जा रही थी। लेकिन सुविधा बढ़ाने की जगह घटा दी गई है। पहले जबलपुर और प्रयागराज के लिए सप्ताह में चार फ्लाइट थी। जिसे घटाकर अब सिर्फ दो दिन उपलब्ध करा दिया गया है। इसी तरह अब दो दिन दिल्ली की उड़ान पहले जगदलपुर फिर जबलपुर होकर दिल्ली जाएगी। जगदलपुर से बिलासपुर को जोड़ने की मांग पुरानी थी। जिसके अनुसार बिलासपुर से जगदलपुर होते हुए हैदराबाद की उड़ान दी जानी थी। लेकिन अब सुविधा घटा दी गई है जिससे यात्रियों में नाराजगी नजर आ रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles