
अकलतरा पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर युवती से अनाचार करने वाले आरोपी करन केवट निवासी खैरा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ BNS के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।एसपी विजय कुमार पांडे के निर्देशन में गठित टीम ने आरोपी को सीपत क्षेत्र से पकड़ा। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर उसे गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, उपनिरीक्षक बी.एल. कोसरिया, म.प्र.आर. स्वाती गिरोलकर और आरक्षक राजा रात्रे की अहम भूमिका रही।


