Homeहमर बिलासपुरऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ ने आचार सहिंता की उड़ाई धज्जियां, जीएम...

ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ ने आचार सहिंता की उड़ाई धज्जियां, जीएम एवं डीआरएम कार्यालय के पास स्थित सिनीयर डी कार्यालय में किया जमकर हंगामा, चुपचाप तमाशा देखते रही आरपीएफ और सिटी पुलिस।

लोको शेड के सामने धरना प्रदर्शन करने के बाद भी जब हल नहीं निकला तो ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ की ओर से डीआरएम और जीएम ऑफिस के सामने स्थित सीनियर डीई कार्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया गया। हंगामा करने वाले रेलवे के सारे कर्मचारी यह भूल गए की वर्तमान समय में आदर्श आचार संहिता लागू है। बावजूद इसके आदर्श आचार संहिता की अवहेलना कर नियम कायदों की धज्जियां उड़ाकर सीनियर डी ई कार्यालय में जमकर हंगामा किया गया। इतना ही नहीं जब हंगामा से भी ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ का मन नहीं भरा तो यह लोग अपने उच्च अधिकारियों को अप शब्द बोलने से भी नहीं चुके।

जबकि यहां आरपीएफ और सिटी पुलिस के जवान बड़ी संख्या में तैनात थे जो केवल तमाशा देखते रहे।ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ की ओर से लंबे समय से सभी लोको कैब वातानुकुलित करने, FSD एवं टूल्स किट लोको में लगाने, लोको कैब में LP, ALP और निरीक्षक के लिए आरामदायक सीट लगावाने, शैचालय बनवाने, सभी लोको में लुकबैक ग्लास और कैब सिग्नलिंग की व्यवस्था करने सहित सीवीवीआरएस डीबीडीएमएस हटाने की अड़ियल मांग कर रहे है। मांग पूरा नहीं होने के चलते ही इन सभी ऑल इंडिया लोगो रनिंग स्टाफ कर्मचारियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर घेराव करते हुए आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाकर हंगामा किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments