Homeहमर बिलासपुरस्मार्ट सिटी योजना के बस स्टैंड बिलासपुर के सड़कों को चौड़ा और...

स्मार्ट सिटी योजना के बस स्टैंड बिलासपुर के सड़कों को चौड़ा और व्यवस्थित किया जा रहा।

बस स्टैंड बिलासपुर स्मार्ट सिटी योजना के तहत सड़कों को चौड़ा और व्यवस्थित किया जा रहा है। लिंक रोड और पुराना बस स्टैंड से अग्रसेन चौक तक की सड़क पर भारी यातायात दबाव होने की वजह से इमली पारा सड़क निर्माण किया गया लेकिन इसके मुहाने पर मौजूद दुकान बाधक बन रही थी। जहां दुकानदार हाई कोर्ट चले गए थे। उनकी याचिका खारिज होने के बाद निगम ने तत्परता दिखाते हुए इन दुकानों को खाली कराते हुए उन्हें ढहा दिया है, जिसका व्यापारियों के साथ कुछ कांग्रेसी नेता भी विरोध कर रहे हैं।

जबकि पूर्व महापौर किशोर राय ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इससे पूरे शहर को एक बड़ी सौगात मिलेगी। उन्होंने भी अपने कार्यकाल में सड़कों को प्राथमिकता दी। कुछ व्यापारियों के निजी हित से बढ़कर शहर का विकास और आम लोगों की जरूरत है। वैसे भी शासन द्वारा विस्थापित व्यापारियों को व्यवस्थित कंपलेक्स बनाकर बसाया जाएगा और उससे पहले भी उन्हें अस्थाई रूप से दुकान आवंटित की गई है। इस मामले में की जा रही सियासत को किशोर राय ने दुखद बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments