कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर चिंगराजपारा में मटकी फोड़ और मलखंब प्रतियोगिता का आयोजन।

कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़ और मलखंब प्रतियोगिता का दौर जारी है, इसी क्रम में चिंगराजपारा में मलखंब प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, लोहे के खंबे पर लगे ग्रीस को पार करते हुए खिलाड़ी जोरआजमाइश करते रहे और खंबे के ऊपर लगे नारियल को पाने देर रात तक कोशिश चली। प्रतियोगिता का यह दूसरा वर्ष हैं, प्रतियोगिता को देखने बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे, ग्रीस को पार करते हुए नारियल तक पहुंचने वाले प्रतिभागियों को 21000 रुपए देने की घोषणा की गई, साथ ही आसपास के व्यापारियों ने भी विभिन्न आकर्षक इनाम रखे।

मलखंब प्रतियोगिता में शामिल होने आसपास क्षेत्र के युवक और बच्चे शामिल हुए, देर रात तक मलखंब प्रतियोगिता में हाथ आजमाते खिलाड़ी नजर आए, छोटे-छोटे बच्चे भी खंभा में चढ़ते दिखाई दिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुशांत शुक्ला को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया, उनके द्वारा ही पुरस्कार का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles