जी न्यूज़ की खबर का असर, ओल्ड कंपोजिट बिल्डिंग के आसपास के अवैध कब्जे को हटाया, की गई नई व्यवस्था।

कलेक्ट्रेट के सामने पुरानी कंपोजिट बिल्डिंग की बदहाल स्थिति और बेतरतीब वाहन पार्किंग समस्या को लेकर लगातार जी न्यूज़ में खबरें प्रसारित की गई। चैनेल में पिछले दिनों टेलिकास्ट खबर को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर ने व्यवस्था सुधारने निर्देश दिए हैं। पुराने कंपोजिट बिल्डिंग जाने वाले मार्ग पर ठेले गुमटी और दुकानों की वजह से अवागमन में दिक्कत हो रही थी जिस पर कलेक्टर ने इन्हें हटाने निर्देश दिए और कंपोजिट बिल्डिंग के बगल में खाली जमीन पर इन्हें शिफ्ट किया गया है।

यहां 28 चबूतरो का निर्माण किया गया है, जहां हटाये गए 28 स्टांप वेंडरों को दुकान अलर्ट किया गया है साथ ही कलेक्ट्रेट के सामने से पुराने कंपोजिट बिल्डिंग तक जाने वाली जर्जर सड़क का भी क्रांकटी करण किया गया है, अब यहां जितने भी फरियादी या रजिस्ट्री के काम से आएंगे उनके बैठने की व्यवस्था की जाएगी कर्मचारी संघ ने भी ज़ी न्यूज़ का आभार जताया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles