वृंदावन के कथावाचक महाराज ज्योतिषाचार्य पंडित सुनील मणि त्रिपाठी का सानिध्य बिलासपुर के लोगों को मिलेगा, तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन लखीराम अग्रवाल सभागार में होने जा रहा है. 29, 30 और 31 अगस्त को दोपहर 3:00 बजे से 8:00 बजे तक भजन संध्या, ज्योतिष कार्य और प्रवचन का आयोजन वृंदावन के महाराज द्वारा किया जाएगा। श्री राधा फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सुनील मणि त्रिपाठी ग्रह दशा सहित ज्योतिषी गणना पर प्रवचन भी देंगे।


बुधवार को पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए पंडित सुनील मणि त्रिपाठी ने बताया कि जीवन में ज्योतिष का महत्व हैं, भविष्य में होने वाली घटनाओं का आंकलन पहले से किया जा सकता है, जिससे बचाव के उपाय समय रहते किया जा सकता है। और समाज देश पर ज्योतिषी गणना का प्रभाव पड़ता है। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी भी दी। श्री राधा फाउंडेशन की अध्यक्ष सरिता सिंह राधा ने शहर वासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने आग्रह किया है।





