गेवरा खदान में CISF और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव,सहयोग और संयम से ही व्यवस्था बनाए रखना संभव

एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदानों में शुमार गेवरा खदान में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब कुछ लोग खदान परिसर में प्रवेश कर प्रदर्शन करने लगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह क्षेत्र निषिद्ध श्रेणी में आता है, जहाँ बिना अनुमति किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित है। बावजूद इसके कुछ लोगों ने अंदर पहुँचकर नारेबाजी शुरू कर दी।इस दौरान मौके पर मौजूद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने शांतिपूर्वक प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और कई बार उन्हें बाहर जाने की अपील की, किंतु वे नहीं माने। धीरे-धीरे स्थिति तनावपूर्ण होती चली गई और प्रदर्शनकारियों व सुरक्षा बलों के बीच झूमाझटकी की स्थिति बन गई।सूत्रों के अनुसार, CISF टीम ने संयम बरतते हुए हालात पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि इस प्रकार से खदान परिसर में प्रवेश कर उग्र व्यवहार करना कानूनी रूप से उचित नहीं है, क्योंकि कोयला खदानें उच्च सुरक्षा और संवेदनशील क्षेत्र मानी जाती हैं।फिलहाल प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों और आसपास के लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। घटना की सूचना प्रशासन को दी गई है और जांच की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles