
चांपा पुलिस ने बारात में आए युवक से मोबाइल और नकदी लूटने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों के पास से ₹2000 नकद, एक मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त की गई।थाना प्रभारी जे.पी. गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रितिक सिंह, तुषार बरेठ और एक नाबालिग को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।


