चाकूबाज पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर नेहरू चौक से जिला कोर्ट तक कराया पैदल जुलूस।

थाना सिविल लाइन अंतर्गत तैयबा चौक के पास पुरानी रंजिश पर एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सभी आरोपियों का नेहरू चौक से जिला कोर्ट तक पैदल जुलूस भी निकाला गया। गौरतलब है कि 2 साल पहले थाना सिविल लाइन अंतर्गत हुए नवीन महादेव हत्याकांड के मामले में बदला लेने की नीयत से उदय चक्रधारी, मनीष यादव, पवन चक्रधारी, प्रेम डाहीरे और सूरज यादव ने अरहान खान के जेल से बाहर आते ही तैयबा चौक के पास उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर लहूलूहान कर दिया था।इस घटना के दौरान बीच बचाव करने पहुंचे सिराज खान पर भी इन हमलावरों ने चाकू चला दिया था। जैसे ही क्षेत्र वासियों ने इस घटना की जानकारी थाना सिविल लाइन को दी सभी हमलावर मौके से फरार हो गए थे।

जिन्हें सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, सभी पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज करते हुए सभी आरोपियों का नेहरू चौक से लेकर जिला कोर्ट तक पैदल जुलूस भी निकाला। पुलिस के मुताबिक इस मामले में अभी तीन आरोपी फरार हैं जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आपको बता दे कि इस क्षेत्र में मैडी और वसीम खान के गिरोह स्वयं और केवल के बीच गैंगवार जारी है, जिस वजह से आए दिन इस तरह की घटना सामने आती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles