चेतना अतुलनीय पहल के तहत बिलासपुर पुलिस की ओर से 36 मॉल में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

चेतना अतुलनीय पहल के तहत बिलासपुर पुलिस की ओर से जगह जगह जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में चेतना मुहिम के जरिये 36 मॉल में भी बिलासपुर पुलिस की ओर से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर मॉल घूमने पहुंचे शहरवासियों और यहां कामकाज करने वाले लोगों को चेतना का मूल उद्देश्य बताया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ट्रैफ़िक एएसपी नीरज चंद्राकर और सीएसपी उमेश गुप्ता ने बताया कि चेतना कार्यक्रम का लक्ष्य सुरक्षित यातायात के साथ अपराध पर नियंत्रण और बच्चों से लेकर बड़े यानी कि हम सबके एक बेहतर कल के लिए प्रयास है। बताया गया कि कब कैसे किस समय सजग रहना है ताकि हम डटकर हर मुसीबतों का सामना कर सकें।

इस मुहिम के जरिये अलग-अलग माध्यम से साइबर ठगी से लोगों को बचाने जागरुक करने के साथ सुरक्षित यात्रा के लिए दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने प्रेरित किया गया और यातायात नियमों के प्रति लोग जागरुक हो इसके उद्देश्य एवं सिद्धांत भी साझा किए गए। इस मुहिम की खास बात ये है कि यह अभियान केवल पुलिस तक सीमित ना होकर आम लोगों के बीच तक पहुंचे इसके लिए स्वयंसेवी संगठनों का भी सहयोग लिया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles