
जशपुर जिले के लोदाम थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ ऑपरेशन आघात के तहत बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर से पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने 28 वर्षीय मोहम्मद तकीम खान को पकड़ लिया, जो साईं टांगर टोली में ब्राउन शुगर बेचने के इरादे से घूम रहा था।पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 19 नग कागज की पुड़ियों में कुल 1.95 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। जप्त ब्राउन शुगर की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 30,000 रुपये बताई गई है। आरोपी ने नशे के पदार्थ रखने की बात स्वीकार की।इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS के तहत अपराध दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारी जांच में जुटे हैं और पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आरोपी ब्राउन शुगर कहां से लाता था और उसके साथ कौन शामिल है।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी, उप निरीक्षक और आरक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर जिले में यह ब्राउन शुगर के मामले में पहली कार्यवाही है और ऑपरेशन आघात लगातार जारी रहेगा।


