पुलिस लाइन बिलासपुर में “चेतना” अभियान के तहत स्वास्थ्य सेवा का महाआयोजन,वंदे मातरम् मित्र मंडल की सेवा यात्रा के 200 सप्ताह पूर्ण होने पर हुआ विशेष शिविर

पुलिस लाइन बिलासपुर में रविवार को “चेतना” अभियान के अंतर्गत एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम वंदे मातरम् मित्र मंडल द्वारा अपनी 200 सप्ताह की सेवा यात्रा पूर्ण होने पर पुलिस परिवारों के लिए विशेष रूप से समर्पित किया गया। इस आयोजन में लगभग 400 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं उनके परिजनों ने भाग लिया। स्वास्थ्य शिविर में अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सेवाएं दीं, जबकि टाइटन आई प्लस द्वारा नेत्र परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

हृदय, त्वचा, हड्डी, स्त्रीरोग, उदर, फिजियोथैरेपी, डाइट और जनरल फिजिशियन की टीम ने लोगों की जांच की और परामर्श दिया।शिविर का उद्घाटन गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. ए. डी. एन. बाजपेयी कुलपति, अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह क्षेत्र प्रचारक प्रेमशंकर सिदार और डॉ. टोपलाल वर्मा उपस्थित थे।कार्यक्रम के दूसरे चरण में चेतना हॉल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इनमें निरीक्षक भूपेंद्र गुप्ता, निरीक्षक गोपाल सतपथी, उनि विष्णु यादव, म. आर. रीना प्रधान सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।कार्यक्रम का समापन चेतना हॉल में सामूहिक भोज के साथ हुआ। पुलिस परिवारों, चिकित्सकों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सामूहिकता और सेवा भावना के इस आयोजन को सराहा। वंदे मातरम् मित्र मंडल, अपोलो हॉस्पिटल्स और जिला पुलिस बल की सामूहिक सहभागिता ने इसे प्रेरणादायक बना दिया। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र जैन और प्रदेश महामंत्री जय सिंह चंदेल ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं सहभागी नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य सेवा का सशक्त उदाहरण बना बल्कि पुलिस और समाज के बीच संबंधों को और भी प्रगाढ़ करने की दिशा में एक सार्थक कदम साबित हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles