बिलासपुर की प्रतिभा को राष्ट्रीय पहचान आलोक कुमार और टीम का चयन स्टार्टअप इंडिया में

नई दिल्ली में आयोजित भारत प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि बिलासपुर की प्रतिभा राष्ट्रीय मंच पर अपनी चमक बिखेर रही है। ऐतिहासिक प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय में हुए इस भव्य आयोजन में देशभर के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।इस मौके पर बिलासपुर से जुड़े युवा उद्यमी आलोक कुमार और उनकी टीम को भी सराहनीय उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। उनकी कंपनी आयुर्वेद एवं न्यूट्रास्यूटिकल प्रोडक्ट्स की लंबी रेंज फिलहाल देशभर के लगभग 15 राज्यों में उपलब्ध है।

यह स्टार्टअप भारत सरकार के स्टार्टअप इंडिया प्रोग्राम के तहत डीपीआईआईटी में पंजीकृत है। पूरे देश के 1200 से अधिक पंजीकृत स्टार्टअप्स में से केवल 30 का चयन हुआ है, जिनमें आलोक कुमार की कंपनी छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा रही है।कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि थे। उनके साथ पद्मश्री कथक नृत्यांगना शोवना नारायण और वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञ प्रो. कमल कुमार सेठी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सभी ने मंच से प्रतिभाओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया।

समारोह का संचालन परिषद के चेयरमैन नीरज भारतीय और डायरेक्टर मणि अय्यर ने किया।इस उपलब्धि पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने आलोक कुमार को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश के युवा स्टार्टअप के माध्यम से नए उद्योग और व्यवसाय में नवाचार करें। यही नवाचार देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार के नए अवसरों को आगे बढ़ाएगा। मंत्री ने मुलाकात के दौरान आलोक और उनकी टीम को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ और बिलासपुर के लिए गर्व का विषय है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles