मर्चेंट एसोसिएशन व्यापार विहार की नई कार्यकारिणी घोषित अध्यक्ष नानकराम खटूजा ने व्यापारियों से सहयोग की अपील की

बिलासपुर मर्चेंट एसोसिएशन व्यापार विहार के आगामी दो वर्षों के नए कार्यकाल की आमसभा की पहली बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई।बैठक में मनोनीत अध्यक्ष नानकराम खटूजा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का अभिवादन के साथ परिचय कराया।

अध्यक्ष खटूजा ने आमसभा को संबोधित करते हुए व्यापार विहार के विकास के लिए सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से सहयोग की अपील की। उन्होंने आश्वासन दिया कि व्यापारियों की हर समस्या के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे और व्यापारियों के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े रहेंगे।

बैठक के दौरान व्यापारी संघ के पदाधिकारी,पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक सहित वरिष्ठ व्यापारी कैलाश मलघानी एवं अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे,जिन्होंने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने का भरोसा जताया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles