रविवार और हरेली का मेल होने से इस रविवार को खुटाघाट में पर्यटक उमड़ पड़े। दरअसल इन दिनों यहां वेस्ट वेयर आरंभ होने से बड़ी संख्या में पर्यटक इसे देखने पहुंच रहे हैं, जिस कारण से यहां रौनक है।

रविवार छुट्टी का दिन होने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ का प्रथम त्यौहार हरेली की वजह से खुटाघाट डैम में पर्यटकों की काफी भीड़ देखने को मिली। खुटाघाट रपटा से ओवरफ्लो का पानी तेजी से चल रहा है इसके छलकते हुए मनोरम दृश्य को देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ बढ़ती ही जा रही है और लोग इस नजारे को देखने के लिए बड़ी दूर-दूर से पहुंच रहे हैं।

वैसे तो बिलासपुर जिले के पर्यटकों का सबसे पसंदीदा जगह खुटाघाट डेम है, खुटाघाट डेम का मनोरम दृश्य देखने के लिए पर्यटक साल भर यहां पिकनिक मनाने पहुंचते रहते हैं और जब खुटाघाट का बेस्ट वेयर चालू होता है तो पर्यटकों की संख्या दोगुनी हो जाती है और लोग खुटाघाट पहुंच कर वेस्ट वेयर से छलकते पानी का मनोरम दृश्य देखने के लिए लालायीत होते हैं। क्षेत्र में हुए लगातार बारिश के कारण पर्यटकों को लगभग यह दृश्य देखने को मिल रहा है जिससे पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इधर इस रविवार को लोक पर्व हरेली होने के कारण भी बड़ी संख्या में पर्यटक खुटाघाट बांध देखने पहुंचे, जिस कारण से यहां दिनभर चहल-पहल और रौनक रही।



