लिव इन रिलेशन में रह रहे प्रेमी अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतारकर था फरार; प्रेमी अब गिरफ्तार।

थाना सिविल लाइन अंतर्गत मंगला बस्ती में उस समय हड़कंप मच गया जब क्षेत्रवासियों को पता चला कि लिव इन रिलेशन में रह रहे एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतारकर फरार हो गया। मौकाए वारदात पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मर्ग कायम करने के बाद आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

मौकाए वारदात पर पहुँचे पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मंगला बस्ती यादव मोहल्ला की रहने वाली निधि केंवट अपने प्रेमी शत्रुघ्न पटेल के साथ पिछले 5 सालों से लिव इन रिलेशन में रह रही थी। दोनों अपना जीवन यापन करने के लिए अवैध तरीके से चखना दुकान भी चला रहे थे। बताया जा रहा है कि मृतिका और उसके प्रेमी शत्रुघ्न के बीच रोजाना विवाद और झगड़ा लड़ाई हुआ करता था। इसी तरह बीती रात भी निधि केवट और शत्रुघ्न पटेल के बीच जमकर झगड़ा हुआ। इस दौरान दोनों नशे में भी थे और फिर शत्रुघ्न ने अपनी प्रेमिका निधि की जमकर पिटाई करते हुए उसे जोरदार धक्का मार दिया, जिससे निधि का सिर के पीछे का हिस्सा नुकीले दरवाजे से टकरा गया और निधि लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। आरोपी को समझ आ गया था कि निधि ने दम तोड़ दिया है और वह घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था, जिसकी पुलिस ने सरगर्मी से खोजबीन कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है कि क्षेत्र में मृतका और उसके प्रेमी का आतंक भी था। जो पुलिस से बेखौफ होकर खुलेआम अवैध चखना सेंटर चलाकर क्षेत्र में आतंक भी फैला रहे थे। यही वजह रही कि हत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी तो फैली ही साथ ही लोग खुश भी थे कि आतंक मचाने वाली की मौत हो गयी और दूसरा अब हमेशा के लिए सलाखों के पीछे जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव मर्ग कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध हत्या के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles