Homeहमर बिलासपुरस्मार्ट सिटी प्लान के तहत कश्यप कॉलोनी स्थित गीतांजलि नगर में नाली...

स्मार्ट सिटी प्लान के तहत कश्यप कॉलोनी स्थित गीतांजलि नगर में नाली निर्माण से रहवासी परेशान।

स्मार्ट सिटी प्लान के तहत पानी की निकासी के लिए पुराना बस स्टैंड से लेकर जवाली पुल तक नाली निर्माण का काम चल रहा है। वर्तमान में निर्माण कार्य कश्यप कॉलोनी स्थित गीतांजलि नगर में हो रहा है। यहां घरों के सामने से ही करीब 4 मीटर चौड़ा नाला खोद दिया गया है। जिस कारण दो दिन से रहवासी घरों में कैद है। घर से सड़क तक पहुंचने के लिए कोई व्यवस्था न किए जाने से लोगों में नाराजगी है।

निगम के कार्य में सुस्ती से रहवासियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि नाली निर्माण का काम तो अच्छा है, पर बिना वैकल्पिक व्यवस्था बनाए नाली खोदने से विशेष कर वरिष्ठजनों, महिलाओं और बच्चों को बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों से की गई है, पर सभी अनदेखी कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments